फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत ने नगर में 16 टेंकरों से शुरू की आपूर्ति

विज्ञापन
महरौनी में टैंकर से पानी भरकर ले जाती महिलाएं व पुरूष - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
महरौनी(ललितपुर)। नगर पंचायत ने नगर में पेयजल संकट को दूर करने के मकसद से 16 टैंकरों से जलापूर्ति आरंभ की है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

नगर में जल संस्थान द्वारा नलों से पानी की सप्लाई की जाती है, जो कुछ दिनों से बाधित है। यहां की मोटरें खराब होने से जलापूर्ति ठीक से नहीं हो पा रही है। विभागीय उदासीनता के कारण करीब एक साल नगरवासी पेयजल से जूझ रहे हैं। इसे ध्यान में रखकर नगर पंचायत ने पेयजल संकट दूर करने के लिए 16 टैंकरों से जलापूर्ति शुरू की है। टैंकर सुबह से नगर सभी मोहल्लों में पानी की सप्लाई के लिए पहुंच रहे हैं। टैंकर जैसे ही मोहल्लों में पहुंचते हैं, वैसे ही लोग ट्रैक्टर की आवाज सुनकर महिलाएं, पुरुष व बच्चे पानी के बर्तन लेकर पानी भरने के लिए पहुंच जाते हैं। कस्बा में रहने वाले बच्चे अब टैंकर के पानी से खूब नहा रहे हैं और इस भीषण गर्मी से निजात पा रहे हैं। नगर वासियों ने इस भीषण गर्मी में जून माह में इसी प्रकार टैंकरों को चलाने की मांग नगर पंचायत अध्यक्ष से की है।

नगर पंचायत द्वारा महरौनी में टेंकर से शुरू की पानी की सप्लाई- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें