तालबेहट। पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों के लिए नामांकन फार्मों की हो रही बिक्री में जमकर धांधली बरती गई। इससे कई लोगों को नामांकन फार्म नहीं मिल पाए। इस दौरान कई ग्राम प्रधान सक्रिय नजर आए। उन्होंने सदस्य ग्राम पंचायत को निर्विरोध कराने के लिए हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं। इसके चलते खास लोगों को ही नामांकन फार्म मिल पाए एवं अन्य लोगों को गुमराह किया गया। इसको लेकर कई उम्मीदवारों का विवाद भी हुआ।
विकासखंड की 54 ग्राम पंचायतों में से 7 ग्राम पंचायतों में वार्ड सदस्यों के पद खाली रह गए हैं। यहां कोरम पूरा न होने से नव निर्वाचित ग्राम प्रधान शपथ से वंचित हैं। इन ग्राम पंचायतों में वार्ड सदस्यों के चुनाव कराए जाने के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुक्रवार को शुरू हुई। जिसमें कई उम्मीदवारों को नामांकन फार्म देने के पहले काफी परेशान किया गया। जिसको लेकर काफी वाद-विवाद हुआ। जबकि एडीओ पंचायत संतोष बाबू गौतम ने बताया कि वह छुट्टी पर हैं।