फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बांसी-हर्षपुर पेयजल परियोजना से 15 दिन बाद सुचारू हुई जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बांसी। बांसी-हर्षपुर पेयजल परियोजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति ठप पड़ी थी। इसे अब मरम्मत कर ठीक कर दिया गया है। इससे दो सप्ताह बाद रविवार को ठप पड़ी आपूर्ति सुचारू हो गई है। इससे 14 गांव की लगभग 22 हजार की आबादी की पानी की किल्ल्त दूर हो गई है।



बांसी-हर्षपुर पेयजल परियोजना के तहत ग्राम सेरवास में इनटेक वेल बनाया गया है। यहां से पानी फिल्टर कर हाईवे किनारे से जमालपुर होकर बांसी समेत आस-पास के गांव के लिए आपूर्ति होती है। बीते दिनों शहजाद बांध में हाईवे के पुल के पास नाव के टकराने से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे फिल्टर का पानी बांध में लीकेज होकर बर्बाद हो रहा था। इस कारण ग्राम टेटा, जमालपुर, असऊपुरा, नयाखेड़ा, गुर्ज, कारीपहाड़ी, हंसारी, हर्षपुर, बांसी की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्या को लेकर अमर उजाला ने सात अगस्त को पेज दो पर ''''पाइपलाइन टूटने से बांध में बह रहा फिल्टर का पानी'''' शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आए जलनिगम ग्रामीण के विभागीय कर्मचारियों ने बांध में नाव व तैरकर लाइन की मरम्मत की। जांच के बाद रविवार से आपूर्ति सुचारू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें