फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के छियासी ग्राम टैंकर जलापूर्ति के सहारे

विज्ञापन
water - फोटो : water
विज्ञापन
ललितपुर। इन दिनों शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेयजल का भीषण संकट खड़ा हो गया है। जिले के 86 गांवों मेेें टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है। इसकी बड़ी वजह सात पाइप पेयजल योजनाओं का बंद होना है। इसके बाद भी विभागीय अफसर चुप्पी नहीं तोड़ रहे हैं। जबकि इन गांवों में लोगों को पानी देने के लिए 146 टैंकर 470 फेरे लगा रहे हैं।
विज्ञापन

जनपदवासियों की प्यास बुझाने के लिए 33 पाइप पेयजल योजनाएं संचालित हैं, इनमें से 16 पेयजल योजनाएं ही पूर्ण क्षमता से जलापूर्ति कर पा रही हैं। वहीं, सात पाइप पेयजल योजनाएं महीनों से बंद हैं। इससे लोग पानी के लिए परेशान हैं। गर्मी का सीजन लगभग खत्म होने वाला है, लेकिन विभागीय अफसर बंद परियोजनाओं को बहाल नहीं कर पाए हैं। इसकी जगह चिह्नित 86 गांवों में टैंकर से जलापूर्ति शुरू कर दी गई है। जिन ग्रामों में पेयजल की समस्या है, उनमें प्रमुख रूप से धौर्रा, धौजरी, देवगढ़, कुमरौल, बालाबेहट, बरौदिया राईन, पुलवारा, वस्त्रावन, टोरिया आदि ग्राम शामिल हैं। वर्तमान में 146 टैंकर 470 फेरे लगा रहे हैं। इसके बाद भी ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाया है। ऐसे में ग्रामीणों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
----
बंद पाइप पेयजल योजनाओं के सुचारु संचालन के लिए जल निगम के माध्यम से इस्टीमेट बनाकर राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अवधेश सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें