फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में पेयजल समस्याएं छाईं रहीं

विज्ञापन
सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर जन सुनवाई कर समस्याओं का समाधन करते डीएम अन्नावि दिनेश कुमा? - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिले की सभी तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 198 शिकायत पत्र आए। अधिकारियों ने संबंधित विभाग को मामले का निस्तारण करने और शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिए। समाधान दिवस में पेयजल की समस्याएं अधिक रहीं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार की अध्यक्षता में सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 60 शिकायत पत्र आए। इसमें राजस्व विभाग के 19, पुलिस विभाग के 18, विद्युत विभाग के 04 तथा अन्य विभागों के 11 शिकायत पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनका समाधान कराया।
तहसील महरौनी में में 35 प्रार्थना पत्र प्राप्त आए, जिसमें राजस्व विभाग के 09, पुलिस विभाग के 07, विकास के 04, समाज कल्याण का 01, शिक्षा विभाग का 01 तथा अन्य विभागों के 13 शिकायत पत्र प्राप्त हुए। तहसील मड़ावरा में 22 मामले आए। इसमें राजस्व विभाग के 07, पुलिस के 04, विकास विभाग के 03, चकबंदी के 04, सिंचाई विभाग के 03 तथा विद्युत विभाग का 01 शिकायत पत्र प्राप्त हुआ। तहसील तालबेहट में 71 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इसमें राजस्व विभाग के 13, पुलिस विभाग के 22, विकास विभाग के 10, पूर्ति विभाग के 07, विद्युत विभाग के 06 तथा अन्य विभागों की 13 शिकायतें प्राप्त हुईं। तहसील पाली में 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 02, चकबंदी का 01, सिंचाई विभाग का 01, विद्युत विभाग का 01, पूर्ति विभाग का 01, स्वास्थ्य विभाग का 01 तथा विकास विभाग के 03 शिकायत पत्र प्राप्त हुए। सभी तहसीलों पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अधिकारियों ने संबंधितों को निर्देश दिए कि शिकायत पत्रों का अतिशीघ्र निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को न्याय मिल सके।
विज्ञापन

मंगलवार को मड़ावरा तहसील के सामुदायिक सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान हैंडपंप रीबोर एवं पेयजल की किल्लत जैसी शिकायतें छाई रहीं। शिकायती पत्रों का समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए जाने के निर्देश एसडीएम द्वारा अधीनस्थों को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें