फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: श्रीराम कथा महामहोत्सव के लिए बन रहा वाटर प्रूफ पांडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। श्री तुवन मंदिर में 11 फरवरी से शुरू हो रही 10 दिवसीय श्रीराम कथा महामहोत्सव के लिए वाटर प्रूफ पांडाल बन रहा है। इस पांडाल में पांच हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। आयोजक महंत रामलखन दास महाराज ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कथा व्यास संत विजय कौशल महाराज के अलावा वृंदावन की मंडली भी आ रही है।
अयोध्या स्थित श्री पंच रामानंदीय दिगंबर अखाड़ा के उत्तराधिकारी व तुवन हनुमान मंदिर के महंत रामलखन दास महाराज की देखरेख में श्रीरामकथा महामहोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। मौसम को देखते हुए कथा प्रांगण में वाटर प्रूफ पांडाल बनाया जा रहा है। कथास्थल पर बने मंच के दोनों ओर वीआईपी के लिए 25-25 सोफे डलवाए जाएंगे। कथा स्थल के सामने अलग टेंट लगाकर भक्तों के जूते व चप्पलें रखवाने की व्यवस्था की जा रही है। प्रांगण में एक ओर पानी के कैंपर रखवाए जाएंगे तो दूसरी ओर नगर पालिका का अस्थाई शौचालय भी खड़ा करवाया जाएगा। इधर, रेलवे रोड गेट बनाने के साथ ही रंगबिरंगी झालरों से पेड़ों को रंगीन लाइटों से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 हजार श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की होगी व्यवस्था
यहां 10 हजार श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन प्रसाद की व्यवस्था की गई है। इसके लिए आयोजन समिति ने कमेटी बनाई है।

इन संतों का मिलेगा सानिध्य
सुतीक्षण दास महाराज वृंदावन, महामंडलेश्वर राधामोहन दास महाराज बड़ा मंदिर बीना, महामंडलेश्वर चंद्रेश्वर गिरि महाराज, महंत गंगादास महाराज, स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ महाराज, महंत रामबालक दास महाराज, महंत बलराम पुरी महाराज, महंत गोपीदास महाराज, महंत रामचंद्र दास महाराज, महंत सीताराम दास महाराज मल्हारगढ़, महंत सूर्य प्रकाश दास महाराज।





तैयारियां
11 से 20 फरवरी तक
विजय कौशल महाराज
मंगल कलश यात्रा-अपराह्न 3.30 बजे
भजन संध्या शाम 6.30 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें