फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जाखलौन-बिरधा ग्राम समूह पेयजल योजना में हुआ जल अर्पण का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जल जीवन मिशन के अंतर्गत जाखलौन पेयजल योजना के तहत ग्राम पंचायत बरौदा-बिजलौन, निवाई, घटवार, जामुनधाना, मगरपुर सहित अन्य ग्राम पंचायतों में जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूक किया गया।
जल अर्पण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राय सिंह राजपूत ने कहा कि ग्रामवासियों की ओर से जल जीवन मिशन के माध्यम से गांव में नियमित एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इस योजना के तहत सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों, स्वयं सहायता समूहों, विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। आयोजन में ग्रामीणों से जल सारथी ऐप डाउनलोड करने काे कहा गया। उन्हें एप के माध्यम से पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायत दर्ज करने, फीडबैक देने और विभागीय सेवाओं का लाभ प्राप्त करने की जानकारी दी गई। यहां ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी जल संरक्षण एवं पेयजल योजनाओं के सफल संचालन में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अधिशासी अभियंता अरुण कुमार बौद्ध, पीएमसी हेड रमेश चंद्र गुप्ता, सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार, जूनियर इंजीनियर उदय वीर वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें