फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: जमकर बरस रहे मेघ, नदी-नाले उफान पर; बांध हो रहे लबालब, कचनौंदा, भावनी समेत आठ बांधों के खुल गए गेट

Sat, 12 Jul 2025 01:49 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

यूपी के ललितपुर जिले में लगातार हो रही बारिश से सभी बंधी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लगातार बांधों के गेट खोलकर जल निकासी की जा रही है।
विज्ञापन
कचनौंदा बांध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर में सुबह पांच बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हुई। इससे नदी-नाले उफान पर आ गए बांधों के जलस्तर में बढ़ोतरी होने लगी। इससे शहजाद बांध, उटारी, रोहिणी, बंडई, जमरार, लोअर रोहिणी, कचनौंदा, भावनी के गेट खोल दिए गए। वहीं गोविंद सागर बांध का जलस्तर 1192 फुट तक पहुंच गया है। जिसके बाद बांध के गेट खुलने की संभावना प्रबल हो गई है।

विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश से सभी बंधी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लगातार बांधों के गेट खोलकर जल निकासी की जा रही है। शनिवार को शहजाद बांध के तीन गेट खोलकर 8907 क्यूसेक, कचनौंदा के नौ गेट खोलकर 8514 क्यूसेक, लोअर रोहिणी के दो गेट खोलकर 2274 क्यूसेक, बंडई के तीन गेट खोलकर 930 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने लगा। 

वहीं, जमडार से 3500 क्यूसेक, उटारी से 1700 क्यूसेक, रोहिणी से 1200 क्यूसेक और भावनी बांध से 9896 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने लगा। बांधों के गेट खुलने से निचले क्षेत्रों के रिपटों के ऊपर पहुंच गया। जिससे लोगों को यहां से निकलने में परेशानी हुई। हालांकि, सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बांधों के गेट खोले जाने से पूर्व निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया और लोगों से नदी क्षेत्र में न जाने की अपील की है। 
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के अधिकारी बांधों में भराव क्षेत्र से आने वाले पानी और बांध के जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहे है। वहीं गोविंद सागर बांध का जलस्तर 1192 फुट तक पहुंच गया है। जिसके बाद अब बांध के गेट कभी भी खुलने की संभावना हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें