फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली ही बारिश में शहर हुआ पानी-पानी

Thu, 22 Jun 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rain - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर।
विज्ञापन

मानसून की पहली बारिश ने दस्तक दे दी है और नगर पालिका परिषद ने विभिन्न वार्डों में होने वाले जल भराव से निपटने के लिए अभी तक कोई पूर्व तैयारी नहीं की है। केवल नालियों की सफाई कराकर औपचारिकता निभाई जा रही है। मंगलवार को हुई झमाझम बारिश के बाद नगर के कई मोहल्ले जल भराव के कारण तालाब में तब्दील हो गए। ऐसी स्थिति में नागरिकों को गत वर्षों की भांति जल भराव चिंता सताने लगी है।       
नगर पालिका परिषद ने गंदे पानी की निकासी के लिए नाला व नालियों का निर्माण कराया है, इसके बाद भी बारिश के पानी से होने वाले भराव की समस्या का स्थायी निदान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इसकी मुख्य वजह जगह-जगह नाला, नालियों पर फैला अतिक्रमण है। मुुहल्ला आजादपुरा प्रथम, द्वितीय, तृतीय, तालाबपुरा, गोविंदनगर, गांधीनगर पुरानी आईटीआई के पास, चंडीमाता मंदिर के पीछे, राजपूत कालोनी, बी केबिन चांदमारी के पास, नेहरू नगर हड्डी मील, सिवनी मुहल्ला मां काली मंदिर के पास, पुराना सदर कांटा, फल बाजार के पास, ललित टाकीज के पास थोड़ी सी ही बारिश में जल भराव हो जाता है। झमाझम बारिश में तो आसपास की दुकानों तक में पानी घुस जाता है।
गत दिवस जिले में हुई बारिश के बाद तो कई जगह नालियां उफना गई।
आजादपुरा तृतीय आयुर्वेदिक अस्पताल वाली गली पानी से लबालब हो गई। कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां हर वर्ष बारिश का पानी भर जाता है। गोविंद नगर में अनिल साहू के मकान के पास सड़क पर नाली का गंदा भरता है। बारिश के समय सड़क पर दो फुट पानी जमा हो जाता है।
इसके अतिरिक्त खाली प्लाट भी समस्या बने हुए हैं। प्लाटों में निकासी के अभाव में बारिश का पानी भर जाता है, जिससे आसपास के घरों में सीलन की समस्या उत्पन्न हो जाती है। वहीं, संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद एक दो जगह स्थानों को छोड़कर अन्य चिह्नित क्षेत्रों में अभी तक जल भराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर पाई है। सोनी मिलन के पास नाले में साइफन का निर्माण कराया गया है तो कैलगुवा तिराहे के पास नाली निर्मित की गई है। बाकी अन्य स्थानों पर समस्या जस की तस बनी हुई है। आने वाले दिनों में मानसून की बारिश होने पर जल भराव बड़ी समस्या बनने वाली है, इसके लिए नगर पालिका परिषद तैयार नहीं है, जिससे स्थानीय निवासियों के चेहरे पर चिंता की लकीरें देखी जा सकती हैं।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें