किसानों का आरोप है कि नहर सफाई के दौरान उन्होंने ठीक तरीके से सफाई न होने की बात ठेकेदारों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के सामने रखी थी, लेकिन किसानों की बातों पर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजघाट बांध से निकली कड़ेसरा खुर्द माइनर नहर के टूटने से किसानों के खेतों में पानी भर गया। इस संबंध में किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही बढ़ाने का आरोप लगाया है। बुधवार को तड़के अचानक ग्राम करेगा के पास नहर के टूटने से गांव के कई किसानों के खेतों में पानी भरने से उनके फैसले जलमग्न हो गई।
विज्ञापन
इस संबंध में किसानों ने अपनी पीड़ा सुनाते हुए बताया है कि नहर सफाई के दौरान उन्होंने ठीक तरीके से सफाई न होने की बात ठेकेदारों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के सामने रखी थी, लेकिन किसानों की बातों पर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। बुधवार को सुबह नहर के टूटने की सूचना पर जब वह खेत पर पहुंचे तो देखा कि उनके खेतों में बुरी तरह फासले जलमग्न हो गई। किसानों ने इस संबंध में दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई और फसलों का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।