फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षों से टपकता है पानी, नहीं लगाई खिड़कियां

Sun, 04 Sep 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
school, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
विज्ञापन
ललितपुर। हैंडओवर हो चुके राजकीय हाईस्कूलों के भवनों की कमियां दूर नहीं हो पा रही हैं। कहीं शौचालय अधूरे हैं तो किसी स्कूल की छत से पानी टपक रहा है। खिड़कियों में भी कांच नहीं लगाए गए हैं। संबंधित प्रधानाचार्यों ने जिला विद्यालय निरीक्षक को कई पत्र लिखेे हैं। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था कमियों के निदान में रुचि नहीं दिखा रही है। जिससे छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिले के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को विकसित कर उन्हें राजकीय हाईस्कूल में तब्दील किया जा रहा है। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान अंतर्गत 31 राजकीय हाईस्कूल खुल चुके हैं। बीते माहों में राजकीय हाईस्कूल सुनौरीखेरा, दूधई, वस्त्रावन, नगारा, गौना, कुम्हैंड़ी, दिदौनिया के भवनों में कमियां होने के बाद भी उन्हें हैंडओवर कर लिया गया था। इस दौरान कार्यदायी संस्था ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को शीघ्र ही कमियां पूर्ण कराने का भरोसा दिया था। कई महीने बीतने के बाद भवनों में कमियां बरकरार हैं। कई विद्यालयों की छतों से बारिश का पानी टपकता है।

सुनौराखेरा स्कूल में विद्यार्थियों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ता है। दिदौनिया स्कूल में पुताई व दीवारों के प्लास्टर की गुणवत्ता ठीक नहीं है। वहीं, शौचालय निर्माण का काम भी अधूरा पड़ा है। कई स्कूलों में तो ब्लैक बोर्ड तक नहीं बनाया गया है, जिस कारण अध्यापकों को शिक्षण कार्य में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन


लोकार्पण कराने को करा दिए थे हैंडओवर
मुख्यमंत्री के जनपद आगमन के दौरान स्कूल भवनों का लोकार्पण कराया गया था। इस दौरान भवनों की कमियों को नजरअंदाज करते हुए उन्हें हैंडओवर करा दिया गया था। अब कमियों को पूर्ण कराने में विभाग को पसीने छूट रहे हैं। 

बानौनी स्कूल का निर्माण रुका
राजकीय हाईस्कूल बानौनी का निर्माण कार्य रुका पड़ा है। वहीं, धौरीसागर स्कूल का काम स्लैब लेबल पर पहुंच गया है तो पठा स्कूल का काम सुस्ती से चल रहा है।
विज्ञापन



स्कूल भवनों में जो कमियां रह गई हैं, उनके संबंध में कार्यदायी संस्था से पत्राचार किया जा रहा है। भवनों की कमियों को शीघ ही पूरा करा लिया जाएगा।
- राजेंद्र त्रिपाठी, प्रभारी डीआईओएस 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें