फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के कई मोहल्लों में नहीं आया पानी

विज्ञापन
नेहरू नगर की पाइप लाइन से निकल रहा कीचड़ - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के विभिन्न मोहल्लों में पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। बृहस्पतिवार को मोहल्ला नेहरू नगर सहित लोअर जोन के मोहल्ला डोडाघाट तालाबपुरा, चौबयाना, खिरकापुरा, मऊठाना, रैदासपुरा सहित कई मोहल्लों में पेयजल की आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कइयों ने हैंडपंप से पानी भरकर प्यास बुझाई।
विज्ञापन

मोहल्ला नेहरू नगर में पिछले कई दिनों से पेयजल की समस्या बनी हुई है। यहां डाली गई नई पाइप लाइन से आपूर्ति शुरू होते ही गंदे पानी की आपूर्ति आने लगी। अब विभागीय अफसर इससे निजात पाने के लिए पाइप लाइन की गंदगी निकलवा रहे हैं। बीते दिवस रेलवे अस्पताल के पीछे मां कात्यायनी माता मंदिर के पास अवरुद्ध पाइप लाइन की सफाई के लिए दूसरा गड्ढा खोदा गया। बृहस्पतिवार को जल संस्थान के कर्मचारियों ने पाइप लाइन में से गंदगी निकाली। जब पाइप लाइन में तार डालकर कचरा निकाला गया तो उसमें से शराब के खाली बोतल, बड़ी संख्या में डिस्पोजल खाली गिलास व पालिथीन निकली। कर्मचारियों ने उसे बाल्टी में भर कर बाहर फेंका। शुक्रवार को होने वाली आपूर्ति के लिए पाइप लाइन को खुला छोड़ दिया गया, ताकि सुबह पानी के प्रेशर से फंसा कचरा निकल जाए। उधर, लोअर जोन के मोहल्ला डोडाघाट तालाबपुरा, चौबयाना, खिरकापुरा, मऊठाना, रैदासपुरा सहित कई मोहल्लों में पेयजल की आपूर्ति बाधित रही। इस क्षेत्र की आपूर्ति में दिक्कत डोडाघाट टंकी की पाइप लाइन फटने से हुई है। जल निगम पाइप लाइन की मरम्मत में जुटे हैं, लेकिन अब तक उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई है। इससे आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है। मोहल्ला नेहरू नगर की पार्वती, मनोरमा, दीपक रावत, लखन सेन, संदीप कुमार, गौरव विश्वकर्मा का कहना है कि सड़क पर गड्ढा पाइप लाइन की सफाई के लिए खोदा गया है। इस पाइप लाइन में कचरा फंसा होने की वजह से पाइप लाइन में पानी का प्रेशर नहीं बन रहा है, जिससे पाइप लाइन के अंदर फंसे कचरे की सफाई नहीं हो पा रही है। चार दिन पहले जो एक गड्ढा कर पाइप लाइन की सफाई की गई थी, वहां तक नल आने लगे हैं। कई गलियों में सातवें दिन भी नल नहीं आए हैं, जिससे लोगों को हैंडपंप से पानी ढोकर भरना पड़ रहा है।
----
डोडाघाट की पाइप लाइन मरम्मत जल निगम द्वारा कराई जा रही है। अभी पाइप लाइन जल संस्थान के लिए हैंडओवर नहीं हुई है। नेहरू नगर की आपूर्ति सुधारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल सिंह
अवर अभियंता
जल संस्थान

नेहरू नगर की पाइप लाइन से निकल रहा कीचड़ व डिस्पोजल- फोटो : LALITPUR

हैंडपंप से पानी भरते मोहल्ला वासी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें