फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल की किल्लत कैसे दूर होगी, जब अफसर कर रहे मानसून का इंतजार

विज्ञापन
सिर पर बर्तन रखकर पानी ढोते बच्चे - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शनिवार की सुबह शहर के कई मोहल्लों में आपूर्ति दस से पंद्रह की हुई। वहीं, मोहल्ला नेहरू नगर में गंदे पानी की आपूर्ति हुई। सूूचना पर जल संस्थान कर्मी पाइप लाइन में लीकेज खोज रहे हैं। उधर, विभागीय अफसर बढ़ते संकट को देख अब मानसून के आने का इंतजार करने लगे हैं।
विज्ञापन

जल संस्थान के अधिकारी शहर की पेयजल किल्लत को दूर करने का तरीका तलाशने में नाकाम हो रहे हैं। जिससे पेयजल की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। मोहल्ला आजादपुरा व नेहरू नगर में कई जगहों पर गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत है। वहीं, देवगढ़ रोड एवं क्षेत्रपाल मंदिर के पीछे जलापूर्ति बाधित होने की समस्या है। यहां की आपूर्ति को बहाल नहीं किया जा सका है। विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौती मोहल्ला नेहरू नगर साबित हो रहा है। यहां सुबह पाइप लाइन से नलों में मात्र पंद्रह मिनट ही पानी की आपूर्ति हो पा रही है।
शनिवार को एक बार फिर गंदे पानी की आपूर्ति हुई। इससे कुछ दिन पहले भी गंदे पानी की आपूर्ति हुई थी। विभागीय अफसर पाइप लाइन में लीकेज तलाश रहे हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। कोई आधा किलोमीटर दूर से तो कोई एक किलोमीटर दूरी से पानी भरकर ला रहा है।
विज्ञापन

----
मोहल्ले में पानी की कम सप्लाई देकर जल संस्थान के अधिकारी खानापूर्ति करने में लगे हुए हैं। पंद्रह मिनट की आपूर्ति में मोहल्लेवासियों की प्यास नहीं बुझ रही है। महिला, पुरुष व बच्चे सभी अपने हाथों में पानी के डिब्बा लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।
- श्यामबाई
नेहरू नगर की गलियों में पानी की त्राहि त्राहि मची हुई है। नलों के नीचे अपने-अपने बर्तन रखकर पानी आने का इंतजार करते रहते हैं, लेकिन नल नहीं आते हैं या फिर नल में कम आपूर्ति होती है। नलों से गंदा पानी आ रहा है।
- सियारानी
मोहल्ले में गंदे पानी आने की समस्या को अभी तक ठीक नहीं कराया गया है। पानी भरने के लिए हैंडपंपों पर भारी भीड़ लग रही है। नल में पानी का प्रेशर नहीं बन रहा है, जिससे ऊंचाई वाले स्थानों पर पानी नहीं पहुंच रहा है। नल नहीं आने के कारण दूर- दूर से पानी भरकर लाना पड़ता है।
- इरसाद खान
केवल पंद्रह मिनट तक ही नल आते हैं और चले जाते हैं। विभाग के अधिकारी नींद में सो रहे हैं, उन्हें नेहरू नगर की जनता से कोई मतलब नहीं है। चाहे नेहरू नगर की जनता को पानी मिले या न मिले। विभाग द्वारा सौतला व्यवहार किया जा रहा है।
- महेंद्र
गंदे पानी की आपूर्ति रोकने के लिए फिटकारी की मात्रा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा नेहरू नगर में लीकेज तलाशने के लिए टीम भेजी गई थी। रविवार को फिर टीम नेहरू नगर जाएगी। देवगढ़ रोड व क्षेत्रपाल मंदिर के पीछे की समस्या का निदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान

साइकिल पर कुप्पा टांग कर पानी ढोता युवक व महिला- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें