फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालबेहट में नलों से नहीं टपका पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। नगर में पानी का संकट दूर होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी नलों से पानी नहीं टपका। हैंडपंपों पर पानी लेने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। पानी न आने से लोगों में खासी नाराजगी है। बताया गया कि माताटीला में विद्युत आपूर्ति ठप होने से पानी नहीं मिल सका।
विज्ञापन

एक दर्जन से अधिक बांधों वाले इस जनपद के लोग पानी के लिए परेशान हैं। कभी मोटर जलने, कभी मोटर में जलीय घास फंसने और कभी विद्युत संकट होना आम बात हो गई है। बृहस्पतिवार को माताटीला में विघुत संकट के चलते शुक्रवार को नगर की जनता को पानी नहीं मिला था। इसके बाद शनिवार को फिर विद्युत संकट के चलते रविवार को पानी नहीं मिला। जिसके चलते लोग अपने वाहन लेकर पानी के लिए पेट्रोल पंप तिराहे पर बने कुएं पर जुटे रहे।
चौबयाना सहित ऊंचाई पर स्थान पर रहने वाली जनता पानी के गंभीर संकट का सामना करती आ रही है। जनता की परेशानी दूर करने के लिए प्रशासन कोई पहल नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद निवासी चौबयाना
पानी के लिए आए दिन किराए पर वाहन लेकर आना पड़ रहा है। जिसमें काफी पैसा खर्च होता है। जल संस्थान जनता की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है।
हरभजन निवासी अंजनी नगर, तालबेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें