फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दो वॉर्ड में आठ हजार आबादी को पानी का संकट बरकरार, हैंडपंप व टैंकर भी नहीं बन पा रहे सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका में तमाम प्रयास के बाद भी पेयजल संकट दूर नहीं हो पा रहा है। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से वॉर्ड नंबर 15 गांधीनगर प्रथम में 2500 तो वॉर्ड नंबर 17 में सात हजार की आबादी को पानी की समस्या बनी हुई है। दोनों वॉर्डों में लगभग 40 हैंडपंप खराब हो चुके हैं। ऐसे में लोग टैंकर से आस लगा रहे थे, लेकिन गलियों में न पहुंचने से अधिक समस्या हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की कमी से ठीक से सो तक नहीं पा रहे हैं।
शहर में लगातार गहराते पेयजल संकट से लोगों केा राहत के लिए जिला प्रशासन द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। लगातार अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर आपूर्ति की स्थित को जांचा जा रहा है। वहीं प्रत्येक वॉर्ड में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निगरानी के लिए लगाया गया है, जिन्हें विभाग से समन्वय कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी पेयजल समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। वॉर्ड नंबर 15 गांधीनगर प्रथम में 2500 की आबादी पानी के लिए परेशान हो रही है। कारण कई गलियों में आपूर्ति ठप बनी हुई है। वहीं हैंडपंप 20 भी पानी छोड़ गए हैं। ऐसे में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। लोग टैंकर की आस में बैठे रहते हैं, लेकिन गलियों में टैंकर न पहुंचने से अधिक दिक्कत हो रही है। वहीं वॉर्ड नंबर 17 सिविललाइन द्वितीय में लगभग छह हजार से अधिक की आबादी पानी के लिए परेशान है। वॉर्ड की गलियों में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। साथ ही लगभग 20 हैंडपंप पानी छोड़ गए हैं। अब टैंकर से आस लगा रहे है, लेकिन मार्गों तक ही सीमित रह गया है। गलियों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी मौन बने हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें