फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंप हाउस में पानी भरने से मोटर व विद्युत संयंत्र डूबकर खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जल संस्थान के पंप हाउस मेें पानी भर जाने के कारण मोटर पंप व विद्युत संयंत्र डूबकर खराब हो गए। जिस कारण शहर के करीब डेढ़ दर्जन मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई। जोकि इन उपकरणों के ठीक होने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

गोविंद सागर बांध का जलस्तर बढ़ने के बाद शहजाद नदी का पानी तालाबपुरा में डोंडाघाट स्थित जलसंस्थान के पुर्नगठन पेयजल योजना पर स्थित पंप हाउस के अंदर पहुंच गया। जिस कारण यहां स्थापित मोटर पंप व विद्युत संयत्र पानी में डूब गए। पंप हाउस में पानी भरने और मोटर खराब हो जाने का असर नगर के लोअर-हायर जोन क्षेत्र के मोहल्ला चौबयाना, वंशीपुरा, खिरकापुरा, सरदारपुरा, मऊठाना, रावजयाना, महावीरपुरा, बड़ापुरा, झांसीपुरा, अजीतापुरा, सुभाषपुरा, कटरा बाजार, छत्रसालपुरा, तालाबपुरा, आजादपुरा, लेंडिया, नईबस्ती, गांधीनगर की पेयजल आपूर्ति पर पड़ गया। सोमवार को इन मोहल्लों में पेयजल की आपूर्ति बाधित रही। जल संस्थान के कर्मचारी इन खराब पड़ी मोटर व विद्युत उपकरणों को सुधारने का काम में जुटे हुए हैं। वहीं अधिशासी अभियंता झांसी डिवीजन जल संस्थान ने एक पत्र जारी कर जनपद के लोगों को जलापूर्ति बाधित होने की जानकारी दी और मोटर, पंप व विद्युत संयंत्रों के ठीक होने के बाद जलापूर्ति सुचारू होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें