फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी शुरू, हैंडपंप देने लगे हैं दगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। गर्मी की शुरुआत होते ही हैंडपंप तेजी से खराब होने लगे हैं। शहर के विभिन्न मोहल्लों में खराब हैंडपंप लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। विभाग में अभी तक 25 खराब हैंडपंप दर्ज हुए हैं, इनकी मरम्मत के लिए श्रमिकों की टोली गठित की गई है।
विज्ञापन

आए दिन लड़खड़ाने वाली पाइप लाइन जलापूर्ति में हैंडपंप सहायक साबित होते हैं, लेकिन जब यही सहारा धोखा देने लगे तो लोगों की परेशानी का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। इस समय शहर के मोहल्ला नेहरू नगर, सिद्धनपुरा, गांधीनगर, नई बस्ती, पठापुरा, आजादपुरा तृतीय में हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। इससे लोगों को दूर-दूर से पानी जुटाना पड़ रहा है। जल संस्थान में लोगों ने खराब हैंडपंपों की सूचना दर्ज कराई है। अभी तक 25 हैंडपंप खराब होने की सूचना विभाग के पास है, जबकि हकीकत में खराब हैंडपंपों की संख्या कहीं इससे ज्यादा है। मोहल्ला रैदासपुरा में लोग आधे से एक किलोमीटर की दूरी तय कर पानी जुटा रहे हैं। वहीं, नेहरू नगर में भी हालात निरंतर खराब हो रहे हैं।
उधर, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजय निरंजन ने खराब हैंडपंपों को सुधारने के लिए तीन श्रमिकों की टोली गठित कर दी है। उनका कहना है कि विभाग द्वारा अभी तक 95 खराब हैंडपंपों को सुधारा गया है। आने वाले दिनों में हैंडपंपों को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें