फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम के खिलाफ जारी रहेगा अनशन

Fri, 18 Dec 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पाली (ललितपुर)। तहसील पाली में चल रहा अनिश्चितकालीन अनशन लगातार चौथे दिन जारी रहा। दो सूत्रीय मांगों में बिजली की समस्या हल हो गई,
विज्ञापन


लेकिन जल निगम ने अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की है। इस कारण जलनिगम के खिलाफ अनशन जारी रहेगा।   
मुख्य बस स्टैंड पर चल रहे दो सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार चौरसिया और उनके साथियों के अनशन के तीसरे दिन विद्युत विभाग के एसडीओ प्रेमचंद्र और जेई रमेश प्रसाद ने अनशनकारियों से वार्ता कर आश्वासन दिया कि 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर 25 दिन के अंदर आ जाएगा।

इसकी सूचना विभाग को दे दी गई है। साथ में नगर के लिए अलग से विद्युत फीडर व सुचारु विद्युत आपूर्ति का आश्वासन दिया। वहीं, रेंज चौकी के पास बने ट्यूबवेल से संबंधित समस्या का समाधान नहीं होने पर अनशन जारी रखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर विजय सिंह बाबूजी, राहुल यादव, गोपाल यादव, पार्षद मुबीन, हरिओम चौरसिया, तिलक यादव, सुरेश सेन, बबलू शाह, राकेश, रविंद्र भास्कर, रामू चौरसिया, सुनील यादव, राजू परिहार, मलखान यादव, नरेंद्र, ध्रुव पुरोहित, गौरव मालवीय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें