फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलसंस्थान की मशीन में आई खराबी

Mon, 22 May 2017 12:33 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रविवार की सुबह जलसंस्थान की मशीन के वॉल्व में अचानक गड़बड़ी आ गई। इससे कस्बे में जलापूर्ति नही हो सकी। इसको सुधरने में अभी कुछ दिन लग सकते हैं। तब तक के लिए जलापूर्ति बंद रहेगी। उपभोक्ताओं को स्वयं अब पानी का इंतजाम करना पड़ेगा।
विज्ञापन



पाली जलसंस्थान के पास लगभग 500 से ज्यादा उपभोक्ता है। लेकिन अपने उपभोक्ताओं की प्यास बुझाने के लिए जलसंस्थान के पास सीमित साधन है, जिससे वह अपनी पानी की सप्लाई पाली के कुछ मोहल्लों में ही कर पाती है। लोग कई वार जलसंस्थान में व्यवस्थाओं के विस्तार की भी मांग कर चुके है। लेकिन परिणाम के नाम पर परेशानी ही नजर आती है। रविवार की सुबह संस्थान में तैनात कर्मचारी जयराम सिंह यादव सप्लाई करने के लिए मशीन चालू करने लगा, तो देखा पानी की धार पाइप लाईन में आगे नही बढ़ रही है। बारीकी से जाना तो मालूम चला कि मशीन के एक वॉल्व खराब हो गया, जिससे टंकी से पानी उतरकर नीचे नही आ पा रहा। टंकी से पानी की जो सप्लाई कस्बे में होनी थी। उस हजारों लीटर पानी को सड़काें पर बर्बाद बहाना पड़ा।  वहां काम कर रहे एक कर्मचारी जयराम सिंह यादव ने बताया कि टंकी खाली होते ही इसका वॉल्व निकाला जाएगा। जिसे ठीक कराने ले जाया जाएगा। आपूर्ति शुरू होने में दो दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें