फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड ब्वाय के सहारे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Thu, 24 Sep 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो डोंगरा खुर्द (ललितपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
डोंगरा खुर्द (ललितपुर)। गांव का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वार्ड ब्वाय के सहारे चल रहा है। क्षेत्र की एएनएम भी कई माह से निलंबित है।
विज्ञापन


वर्ष 2015 के जनवरी माह में अस्पताल शुरू हुआ था, लेकिन एक साल भी नहीं बीता और अस्पताल की स्थिति खराब हो गई है। यहां किसी डाक्टर की नियुक्ति नहीं होने से मरीजों का समुचित उपचार नहीं हो पा रहा है। अस्पताल खुलने के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। इस स्वास्थ्य केंद्र से आसपास के ग्राम दिगवार, बरेजा, तरबाली, पटना, पारौल, बरौदिया, सिंगवारा, गुरयाना, चांदौरा, गुढ़ा, खिरिया आदि एक दर्जन गांव जुड़े हुए हैं। यदि चिकित्सक की तैनाती हो जाए तो आसपास के ग्रामीणों को काफी सुविधा हो जाएगी। वहीं, गांव में तैनात एएनएम जुलाई माह में निलंबित हो गई थी, उसके बाद से अब तक यहां पर किसी दूसरी एएनएम की तैनाती नहीं की गई है। ऐसे में गांव के बच्चों का टीकाकरण समय से नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने जनहित में जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की है। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, रामसिंह बुंदेला, दीपेंद्र सिंह, पूरन सिंह, रामनारायण तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


गांवों को फिर से महरौनी में जोड़ा जाए सिंदवाहा (ललितपुर)। ग्राम बैरवारा, परसई और सिंदवाहा को फिर से महरौनी तहसील में जोड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।  ज्ञापन में कहा गया कि उक्त ग्रामों की दूरी महरौनी तहसील से 18 से 20 किमी है, जबकि पाली तहसील से गांवों की दूरी 32 से 34 किमी है। सजनम बांध का भराव क्षेत्र भी आने- जाने में बाधक बनता है। इससे गरीब किसानों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने गांवों को फिर से महरौनी तहसील में जोड़ने की मांग की है। ज्ञापन पर महिपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, करन सिंह बुंदेला,परमानंद, हरेंद्र सिंह, जगदीश प्रसाद, भूपेंद्र सिंह, बृजकिशोर, संतोष कुमार, धनीराम, सीताराम समेत एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें