फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ बोर्ड का अस्तित्व खत्म हो : नीरज दौनेरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ने कहा कि हिंदू लड़कियों से शादी कर भारत में मुस्लिम आबादी बढ़ाने की साजिश चल रही है। सरकार को वक्फ बोर्ड का अस्तित्व खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन ‘गजवा ए हिंद’ की मंशा को कभी पूरा नहीं होने देगा। सरकार गाय के लिए केंद्रीय कानून बनाए जिससे उसकी सुरक्षा की जा सके। वह रविवार को भगवान आदिनाथ कॉलेज में विहिप-बजरंगदल लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय वर्ग चिंतन शिविर के समापन पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बजरंग दल के देश में 10 हजार प्रखंड हैं। प्रत्येक प्रखंड की गांव स्तर पर 20-30 युवाओं की टोली बनाई जाएगी जो कि लव जेहाद, गोहत्या और गो तस्करी रोकेगी। हिंदू युवाओं की हत्या की साजिश में बजरंग दल हेल्पलाइन के माध्यम से 28 हजार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। सड़कों पर गोवंश के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने गोशालाओं का निर्माण कराकर उनके चारे का इंतजाम किया। इसके बाद भी यदि गोशालाओं में बदइंतजामी है तो संगठन के कार्यकर्ता टोली के साथ अधिकारियों से मिलकर उसे दूर कराएं। उन्होंने संतों के सनातन बोर्ड बनाने की मांग को उचित बताया। समापन पर राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ व सदर विधायक ने भी राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें