फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसदीय क्षेत्र में सबसे ज्यादा ललितपुर में हुई थी वोटिंग

Thu, 23 Feb 2017 01:14 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
संसदीय क्षेत्र में सबसे ज्यादा ललितपुर में हुई थी वोटिंग - फोटो : demo
विज्ञापन
2012 के विधानसभा चुनाव में झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र की छह विधानसभा सीटों में सबसे ज्यादा मतदान ललितपुर में हुआ था। ललितपुर व महरौनी विधानसभा पर 74 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि सबसे कम मतदान झांसी विधानसभा पर 60 फीसदी हुआ था। 
विज्ञापन

चुनाव आयोग की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा मतदान किया जाए। इसके लिए हरसंभव कोशिश की जा रही हैं। लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इनके जरिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा मतदान प्रक्रिया में भाग लेने को प्रेरित किया गया है। पिछले विधानसभा में रिकार्ड तोड़ वोटिंग हुई थी। ललितपुर व महरौनी विधानसभा पर 73.24-74.76 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि पिछले विधानसभा के वोटिंग रिकार्ड को तोड़ा जा सकेगा। बबीना विधानसभा पर 70 प्रतिशत, गरौठा विधानसभा पर 65 प्रतिशत, झांसी विधानसभा पर 60 प्रतिशत, मऊरानीपुर विधानसभा पर 66 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें