फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंपर वोटिंग: 78.1 प्रतिशत रहा मतदान

Sun, 29 Nov 2015 01:18 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी/सैदपुर (ललितपुर)। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2015 के प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए हुए मतदान के प्रथम चरण में ब्लाक महरौनी व मड़ावरा में वोट डाले गए। इस दौरान महरौनी में 80 प्रतिशत और मड़ावरा में 77 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल मिलाकर दोनों स्थानों पर डाले गए मतों का औसत 78.1 प्रतिशत रहा। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
विज्ञापन


शनिवार को विकासखंड मड़ावरा के 115 मतदान केंद्रों के 184 मतदेय स्थलों और विकासखंड महरौनी के 104 मतदान केंद्रों के 170 मतदेय स्थलों पर ग्राम प्रधान और सदस्य ग्राम पंचायत के निर्वाचन के लिए सुबह सात बजे से निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इस दौरान दो दर्जन से अधिक सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ ही सुपर जोनल मजिस्ट्रेट और सुपर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।

मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के लिए सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने जिला मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में भ्रमण का कार्य किया। जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी निरंतर विकासखंड महरौनी और मड़ावरा के मतदेय स्थलों पर चल रही मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन


चुनाव प्रेक्षक बाबूलाल श्रीवास ने ग्राम गौना, नाराहट, झरावटा, अर्जुन खिरिया आदि मतदेय स्थलों का भ्रमण किया। डीएम ने विकासखंड महरौनी और मड़ावरा के मतदेय स्थल ग्राम गौना, नाराहट, डोंगरा खुर्द, खिरिया लटकनजू, महरौनी, मड़ावरा आदि मतदान केंद्रों/मतदान स्थलों का भ्रमण किया। पुलिस अधीक्षक ने निर्वाचन ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि मतदान केंद्र के 200 मीटर की दूरी के अंदर कोई भी वाहन खड़ा नहीं होने दें।

अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी और अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने महरौनी और मड़ावरा विकासखंड के मतदेय स्थलों पर नजर बनाए रखी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी रमेश चंद्र, एसडीएम महरौनी यशु रुस्तगी, एसडीएम मड़ावरा सुरेश कुमार पाल, एसडीएम तालबेहट रत्नाकर मिश्र, क्षेत्राधिकारी सदर ओमकार यादव, सीओ नाराहट सहित प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी लगातार भ्रमण करते रहे। विकासखंड महरौनी और मड़ावरा में मतदेय स्थलों पर महिलाओं तथा पुरुषों की लंबी लाइनें लगी रहीं तथा निर्वाचन प्रक्रिया अबाध ढंग से चलती रही।

यह रहा मतदान का प्रतिशत
ललितपुर। निर्वाचन नियंत्रण कक्ष को प्राप्त सूचना के अनुसार पूर्वाह्न नौ बजे तक महरौनी विकासखंड में 10 प्रतिशत, मड़ावरा में 10.3 प्रतिशत, पूर्वाह्न 11 बजे तक महरौनी में 28 प्रतिशत, मड़ावरा में 30 प्रतिशत, दिन में एक बजे तक महरौनी में 48.5 प्रतिशत, मड़ावरा में 46 प्रतिशत, दिन में तीन बजे तक महरौनी विकासखंड में 61.62 प्रतिशत, मड़ावरा में 61.82 प्रतिशत और साढ़े चार बजे तक महरौनी ब्लाक में 80 प्रतिशत तथा मड़ावरा में 77 प्रतिशत मतदान होने की सूचना प्राप्त हुई। इस तरह प्रथम चरण के चुनाव में दोनों विकासखंडों के मतदान का औसत 78.1 प्रतिशत रहा।

अफसरों ने रखी नजर
ललितपुर। जिला मुख्यालय पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव निर्वाचन नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहकर ब्लाक मड़ावरा व महरौनी की निर्वाचन से जुड़ी प्रत्येक घटना पर नजर बनाए रहे।

यहां इतने पड़े वोट
ललितपुर। ग्राम सिंदवाहा में 3,180 मतदाताओं में से 2,680 वोट पड़े। ग्राम देवरान कलां में 1,260 वोटों में से 1,180 वोट पड़े। ग्राम डोंगरा कलां में 2,406 में से 1,740 वोट, दिगवार में 1,013 में से 766 वोट, पठा में 3,665 में से 3,034 वोट, तरावली में 1,782 में से 1,567 वोट, खिरिया उबारी में 1,680 में से 1,296 वोट, पटना में 1,600 में से 1,400 वोट, नाराहट में 6,500 में से 4,499 वोट, अर्जुन खिरिया में 1,460 में से 1,344 वोट, गदौरा में 1,722 में से 1,471 वोट, गुरयाना में 1,940 में से 1,565 वोट, झरावटा में 1,375 में से 1,194 वोट, बड़गाना में 789 में से 717 वोट और ग्राम बारचौन में 1,331 में से 1,162 वोट डाले गए।

81 प्रतिशत मतदान
कुम्हैड़ी। पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। शाम पांच बजे तक 4,848 में से 3,915 मतदाताओं ने मतदान किया। कुम्हैड़ी में सात बूथ बनाए गए थे। हालांकि, कुछ मतदाता सूची में नाम नहीं होने से मतदान करने से वंचित रह गए। इनका कहना था कि चुनावी रंजिश के तहत उनका नाम सूची से पृथक कर दिया गया। वहीं, फर्जी मतदान की सूचना ने प्रत्याशियों में तनाव पैदा कर दिया। हालांकि, बाद में गांव के वरिष्ठ लोगों के समझाने पर माहौल सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें