फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक बार में हुई बंपर वोटिंग

Wed, 14 Oct 2015 01:17 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बार/ बानपुर (ललितपुर)। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन- 2015 के द्वितीय चरण में मंगलवार को ब्लाक बार और तालबेहट के कुल 167 क्षेत्र पंचायत सदस्य और सात जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों के लिए वोट डाले गए। इस दौरान ब्लाक बार में करीब 68.98 प्रतिशत तथा ब्लाक तालबेहट में 69.64 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन




 मंगलवार को मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही मतदाताओं की कतारें लग गई थीं। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पूराकलां, खांदी, थाना, जखौरा, कैलगुवां, बार व पारौन सीट पर मतदान हुआ। जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने ब्लाक तालबेहट और बार के पूरा बिरधा, खांदी, थाना सूरी कलां, गेवरा गुंदेरा, पूरा बिरधा, नत्थी खेड़ा, पूराकलां, विजयपुरा, सुनौरी, फुटेरा, टपरिया आदि अनेक मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की सुबह से ही भीड़ लग गई थी।  
जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सुबह नौ बजे तक ब्लाक बार में 8.5 प्रतिशत, तालबेहट में 8.8 प्रतिशत, सुबह ग्यारह बजे तक बार में 19.26 प्रतिशत और तालबेहट में 19.48 प्रतिशत, दिन में एक बजे तक बार में 33.04 प्रतिशत और तालबेहट में 34.69 प्रतिशत, दिन में तीन बजे तक बार में 51.39 प्रतिशत और तालबेहट में 34.69 प्रतिशत, दिन में तीन बजे तक ब्लाक बार में 51.39 प्रतिशत, तालबेहट में 52.12 प्रतिशत, शाम पांच बजे तक ब्लाक बार में 68.98 प्रतिशत तथा ब्लाक तालबेहट में  69.64 प्रतिशत मतदान हुआ। बार में 81,615 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि तालबेहट में 68.98 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। यहां पर 78,299 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
विज्ञापन




मतदान के दौरान अपर जिलाधिकारी एम के त्रिवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह, एसडीएम मड़ावरा एस के पाल, एसडीएम सदर रमेश चंद्र, एसडीएम तालबेहट रत्नाकर मिश्र, अमिताभ यादव समेत अन्य अधिकारी बराबर भ्रमण करते रहे।
वहीं, बार संवाददाता के अनुसार बार ब्लाक में मतदान के लिए दो जोन बनाए गए थे, पहले जोन में 70.5 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि दूसरे जोन में 68.8 प्रतिशत मतदान हुआ। इस तरह 84 क्षेत्र पंचायत सदस्यों और सात जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई।
बानपुर संवाददाता के अनुसार जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल मतदाताओं 9,393 में से 6,763 मतदाताओं ने वोट डाला। इस तरह कुल बहत्तर प्रतिशत मतदान हुआ। सैकड़ों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब हो जाने के कारण उन्हें मायूसी हाथ लगी और वह मतदान नहीं कर सके। सुबह स मतदान केंद्रों पर भीड़ रही, लेकिन दोपहर बाद मतदान धीमा हो गया। युवाओं में वोट डालने को लेकर काफी उत्साह देखा गया। इसी तरह कुआंगांव पालिंग बूथ पर 1,873 मतदाताओं में से 1,604 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।



ग्राम वीर के मतदाताओं ने किया बहिष्कार
बानपुर। ग्राम वीर के मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। दरअसल, ग्राम वीर में 1,380 मतदाता हैं। यहां वार्ड नंबर एक से वार्ड नंबर आठ तक के मतदाताओं के लिए ग्राम वीर में ही मतदान केंद्र बना दिया गया, जबकि बाकी दो वार्डों के लिए चार किलोमीटर दूर ग्राम सुनवाहा में मतदान बूथ बना दिया गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। खबर मिलने पर तहसीलदार महरौनी सुशील कुमार दुबे और कानूनगो रामलखन पांडे मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों से बात की। ग्रामीणों ने कहा कि पूरी पोलिंग जब तक गांव में नहीं बनाई जाएगी, वह मतदान नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वह ग्राम प्रधान के लिए भी मतदान का बहिष्कार करेंगे। काफी समझाने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें