फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 198 मतदेय स्थलों पर छह बजे के बाद भी चलता रहा मतदान

विज्ञापन
ग्राम तेरा के स्कूल में मतदान की कतार में खड़े मतदाता अपना परिचय पत्र दिखाते - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिले के 198 मतदान स्थलों पर छह बजे के बाद भी मतदान चलता रहा। यहां उन मतदाताओं को वोट डालने की अनुमति प्रदान की गई जो छह बजे के पहले विद्यालय परिसर में मत डालने के लिए पहुंच गए थे। हालांकि, 1124 मतदेय स्थलों पर तय समयावधि में मतदान संपन्न हो गया। जिस पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के सभी छह ब्लाकों में 1322 मतदान स्थल बनाए थे। इनमें से 198 मतदान स्थलों पर छह बजे के उपरांत भी मतदान चलता रहा। यहां खड़े मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते रहे। ब्लाकवार नजर डालें तो मड़ावरा में 25, महरौनी में 21, बार में 26, तालबेहट में 35, बिरधा में 57, जखौरा में 34 मतदेय स्थलों पर मतदान की प्रक्रिया चल रही है। सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा इसकी सूूचना कंट्रोल रूम को दी गई है। अधिकतर मतदेय स्थलों पर समय से मतदान संपन्न होने पर प्रशासन का बोझ कुछ हल्का हुआ हे।
-----
यहां निपटा छह बजे मतदान
मड़ावरा के 165, महरौनी के 172, बार के 176, तालबेहट के 168, बिरधा के 195, जखौरा के 248 मतदेय स्थलों पर छह बजे मतदान संपन्न हो गया है। अब यहां की पोलिंग पार्टी मतपेटिका को ब्लाक मुख्यालय पर जमा करने के लिए रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें