फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: लोकेट माई बूथ से मतदाता आसानी से पहुंच सकेंगे बूथ तक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिलाधिकारी ने मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने के लिए नई कार्ययोजना तैयार की है। इसको लोकेट माई बूथ नाम दिया गया है। मोबाइल पर एनआईसी ललितपुर की साइट खोलते ही इसका लिंक मिलेगा। बूथ का नाम या अपना वोटर आईडी नंबर डालते ही गूगल ऐप से तुरंत मतदान केंद्र की दूरी व रास्ता दिखाई देने लगेगा। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने वेबपेज का लोकार्पण कर इसकी विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मतदाताओं को बूथ तक पहुंचने की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एनआईसी ने वेबपेज तैयार किया है। वेबपेज पर मतदान बूथ पर नियुक्त बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) का नाम, मोबाइल नंबर तथा मतदान बूथ का जिओ-लोकेशन उपलब्ध है। मतदाता बीएलओ से सीधे टेलीफोन पर संपर्क कर सकता है। साथ ही मतदान बूथ तक पहुंचने का मार्ग भी गूगल मैप पर प्रदर्शित हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएलओ, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं लेखपालों को निर्देश दिए गए हैं कि वोटर लिस्ट में शामिल प्रत्येक मतदाता के घर जाकर उन्हें मतदान हेतु आमंत्रित करें, कोई भी मतदाता वोट करने से न छूटे। अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त वेब-पेज का उपयोग जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने क्षेत्रीय कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मतदाताओं को घर-घर जाकर वोटर पर्ची एवं वोटर गाइड का वितरण करें, साथ ही उन्हें शत-प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें