ड़ावरा के सरस्वती मंदिर इण्टर कॉलेज परिसर में मतदाता जागरुकता गोष्ठी में छात्रों को संबोधित कर?
- फोटो : LALITPUR
मड़ावरा (ललितपुर) । 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवक-युवतियों को मतदाता बनाए जाने के लिए चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में तहसीलदार मनोज कुमार सरोज की अध्यक्षता में मतदाता पंजीकरण जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान युवक-युवतियों को मतदाता सूची में अपना पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया।
गोष्ठी में तहसीलदार ने बताया कि जो छात्र-छात्राएं जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में अपना पंजीकरण कराना चाहिए। इसके लिए वह अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करें। ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य रामसजीवन प्रजापति ने कहा कि नवीन मतदाता समेत सभी मतदाताओं को चाहिए कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखते हुए ग्राम पंचायत चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस दौरान अध्यापक भवानी शंकर, निर्वाचन कार्यालय सहायक सुरेंद्र कुमार समेत तमाम स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
मड़ावरा के सरस्वती मंदिर इण्टर कॉलेज परिसर में मतदाता जागरुकता गोष्ठी में मौजूद छात्र- फोटो : LALITPUR