रलेक्ट्रेट में अधिकारी को ज्ञापन सौपते उ.प्र. यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भाजपा व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पर धारा 144 के उल्लंघन का आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष अंकित यादव ने डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपते हुए आरोप लगाया है कि पिछले कई दिनों से ललितपुर में धारा 144 प्रभावी है। इसके बाद भी भाजपा ने जुलूस निकाला। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में विधायक और मंत्री की मौजूदगी में रैली निकाली गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने घंटाघर प्रांगण में पुतला दहन किया। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस बल के माध्यम से रोक दिया जाता है। ज्ञापन पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रीतेश शुक्ला मोंटी, प्रदीप रिछारिया, ओमकरण सिंह, रोहित कुशवाहा, मो. आसिफ, उवेश खान, बहादुर अहिरवार, महेंद्र पनारी, रामनरेश दुबे, गिरधारी कुशवाहा, विक्रम सिंह राजपूत, कुलदीप पाठक, अजय तोमर, विक्रम सिंह राजपूत के हस्ताक्षर बने हैं।