ग्राम नटयाना में टूटा बिजली का खंभा
- फोटो : LALITPUR
पाली। ग्राम नटयाना के आजाद मोहल्ले में एक बरस से टूटे खंभे पर ट्रांसफार्मर लटक रहा है। सिर पर लटक रही बला दूर हो जाए, इसके लिए ग्रामीण कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला है। एक बरस पहले हुई बरसात के दौरान तेज आंधी के चपेट में आने से एक बिजली का खंभा टूट गया था। इस पर गांव की बिजली सप्लाई के लिए ट्रांसफार्मर रखा है। हैरानी की बात यह है कि बिजली कर्मचारियों ने कनेक्शनधारियों को दूसरे ट्रांसफार्मर से कनेक्शन देकर उस पर लोड दे दिया, लेकिन इस बिजली के खंभे को बदलकर ट्रांसफार्मर उतारना मुनासिब नहीं समझा। जबकि, विभाग अपने ट्रांसफार्मर की कीमत अच्छी तरह जानता है। ग्रामीणों ने हादसे को दावत दे रहे खंभे व ट्रांसफार्मर को ठीक किए जाने की मांग की है।
एक वर्ष से बिजली की लाइन टूटी है। जेई को इसकी जानकारी दे दी। उन्होंने प्राइवेट कंपनी द्वारा सुधारने की बात कही थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
- तवीर खान
बिजली की सप्लाई बाधित है। बच्चे इसी जगह खेलते हैं। बिजली के तार जमीन पर पड़े हैं। कभी अगर बिजली आ गई तो हादसा हो सकता है।
- नाजिर खान
जानकारी मिली है। बिजली विभाग के कर्मचारियों को भेजकर जल्द ही उसे दुरुस्त कराया जाएग।
- कृष्ण कुमार वर्मा, जेई विद्युत