फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: संगठन में झांसी के नेताओं की दखलंदाजी पर विरोध के स्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कांग्रेस में इन दिनों जमकर घमासान मचा है। कांग्रेसियों को झांसी के नेताओं की दखल अंदाजी राज नहीं आ रही है। कांग्रेसियों ने राजघाट रोड स्थित कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष नेहा तिवारी के आवास पर बैठक का आयोजन किया, जिसमें झांसी के नेताओं की दखलअंदाजी अधिक होने से संगठन के कमजोर होने पर चर्चा की।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेसी नेता बहादुर अहिरवार ने कहा कि कुछ ऐसे नेता पैदा हो गए हैं, जो सिर्फ चुनाव में दिखाई देते हैं। जबकि, संगठन को खड़ा करने में सच्चे कांग्रेसियों को संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीवी व झांसी के नेताओं का सपोर्ट करने वाले नेताओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेहा तिवारी ने कहा कि पार्टी में कुछ लोग बाहरी जुड़ गए हैं, जो कांग्रेस की न तो विचारधारा को समझते हैं, न हीं कांग्रेस के सिद्धांत से परिचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मनीष श्रीमाली ने आरोप लगाया कि झांसी के चंद नेता रुपयों के दम पर संगठन को अपने इशारे पर चला रहे हैं, जिससे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मकरंद किलेदार ने बताया कि संघर्ष और नैतिकता की सारी जिम्मेदारी केवल राहुल गांधी की नहीं है, अब हमें भी संघर्ष का रास्ता अपनाकर कांग्रेस के अंदर घुसे संघी मानसिकता के लोगों को हटाना होगा।
इस दौरान नदीम शबनम, अंकित यादव, अजय तोमर, मोंटी शुक्ला, उवेश खान, सुनील खजुरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें