फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चिकित्सक न सुविधाएं, बस नाम का अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बिरधा (ललितपुर)। करमरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उपकेंद्र) अनदेखी के चलते जर्जर हो गया है। यहां सफाई न होने से कचरे के ढेर लगे हैं तो गेट व खिड़कियां तक जर्जर हो गई हैं। गेट खुले होने से सामान तक गायब हो गया है।
विज्ञापन

हालात यह है कि आरोग्य मंदिर में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं बेहद खराब स्थिति में हैं। जिससे केंद्र को बनाने का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। ग्राम करमरा में वर्ष 2012 में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए उपकेंद्र का निर्माण किया गया था। भवन का निर्माण शुरू होने पर लोगों को उपचार की सुविधाएं मिलने की आस जगी, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं तो दूर केंद्र स्वयं ही बीमार हालत में है।
बीते वर्ष पहले इसका नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर रखा गया। लेकिन, सुविधाओं में विस्तार तो दूर उपचार की सेवाएं शुरू तक नहीं हो सकीं। वर्तमान में यहां कचरे का ढेर लगा है। चिकित्सक तो दूर नर्स तक नहीं आती हैं। परिसर में कीचड़ भरा पड़ा है, जो बाहर तक आ गया है। जिससे लोग बेहद परेशान हैं। ्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें