फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हिन्दू महासंघ का प्रांतीय अधिवेशन वाराणसी में, मुख्यमंत्री योगी पहुंचेंगे

विज्ञापन
Yogi Adityanath.jpg - फोटो : Yogi Adityanath.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। विश्व हिंदू महासंघ का प्रांतीय अधिवेशन पांच, छह और सात फरवरी को वाराणसी में होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ समेत अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे।
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ की जिला एवं नगर इकाई के झांसी मंडल प्रभारी पवन जैन शिवाजी के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष हरिकिशोर नरवरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंडल प्रभारी ने बताया कि अधिवेशन में वार्षिक पत्रिका पराक्रम का विमोचन समेत अन्य निर्णय लिए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति की निगरानी में वार्षिक अधिवेशन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
अंत में प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार निगम उन्नाव के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। जिला प्रभारी अक्षय अलया, जिलाध्यक्ष हरिकिशोर नरवरिया, संयोजक सुरेश बाबू जैन, नगर अध्यक्ष ध्रुव साहू, सुखसिंह परमार, संजीव सौंरया, आलोक रिछारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें