फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विष्णु तिवारी की मदद को बढ़ा रहे लोग हाथ

विज्ञापन
ग्राम सिलावन में विष्णु तिवारी से मुलाकात करते अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जेल से छूटकर आए निर्दोष ग्राम सिलावन के विष्णु तिवारी की मदद को लोग हाथ बढ़ा रहे हैं। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने सोमवार को विष्णु के घर पहुंचकर दस हजार रुपये एवं सवा क्विंटल गेहूं की सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष पंडित राहुल त्रिपाठी कानपुर, जिलाध्यक्ष पंडित अमित कांत दीक्षित टिंकू ने विष्णु तिवारी के घर पहुंचकर दस हजार रुपये और सवा क्विंटल गेहूं की आर्थिक सहायता दी, साथ ही विष्णु तिवारी को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस अवसर पर विष्णु का मकान बनाने के लिए भूमि पूजन भी किया गया। इस मौके पर किशन शर्मा झांसी, उरई से आए जिलाध्यक्ष, जिला सचिव शुभम मोनू वाजपेई, रजत वैद्य, नगर अध्यक्ष अमित कौशिक लक्ष्मीपुरा, नगर उपाध्यक्ष अरविंद पाठक, चंद्रमौलि तिवारी, जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ वरिष्ठ सदस्य पं सौरभ पाठक, गौरव, उमेश नायक, रामशंकर पटैरिया, सुरेंद्र पाठक, सुमंत पाठक, अनुपम महाराज उमरिया, रितेश पाठक, अंशुल दीक्षित, अनिल दुबे, अखिलेश पांडे, अरविंद गोस्वामी, श्याम बिहारी दीक्षित, ऋषि शुक्ला, राजेश दीक्षित, अखिलेश तिवारी, विकास तिवारी, आशीष मिश्रा, आनंद दीक्षित, सुजीत पाठक, प्रांजल शर्मा, कृष्णा शर्मा, आदेश तिवारी, नीरज कौशिक, रविकांत दीक्षित, राजेश शर्मा, शशिकांत दीक्षित, विनीत तिवारी, सचिन तिवारी, राजा वाजपेई, विजय प्रकाश चौबे, उमेश वैद्य, सोनू देवलिया, नरेश कौशिक, अरविंद कौशिक, जितेंद्र पांडे, ललित चौबे, अंकुर दिक्षित, अनुज दिक्षित, कैलाश दुबे, दीपेश तिवारी, आकाश तिवारी, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें