फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर खुलेआम हो रहा सामाजिक दूरी का उल्लंघन

विज्ञापन
जखौरा में पेट्रोल पंप पर लगी भीड़ - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। अब तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 125 पहुंच गई है। इसके बाद भी लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसी ही स्थिति ब्लॉक जखौरा मुख्यालय पर स्थित पेट्रोल पंप की है। यहां पेट्रोल पंप पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं कराया जा रहा है। बेखौफ होकर बिना मास्क वालों को भी पेट्रोल दिया जा रहा है। जबकि जखौरा में एक संक्रमित मरीज भी पाया गया है।
विज्ञापन

शासन कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। जिसमें लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की जा रही है। घर से निकलते समय मुंह पर मास्क बांधकर निकलने के लिए कहा जा रहा है। वहीं संक्रमित क्षेत्र में संक्रमण को रोकने के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया जा रहा है। लेकिन ब्लॉक जखौरा कस्बा में लोग खुलेआम कोरोना बचाव के नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए। पेट्रोल पंप पर सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए न तो गोले बनाए गए हैं, और न ही दूरी बनाए रखने का पालन कराया जा रहा है। यहां पर अधिक भीड़ जुट रही है। एक मीटर की दूरी तो दूर एक फिट की दूरी भी नहीं रह पा रही है।
---------
कस्बा में पेट्रोल पंर सामाजिक दूरी नहीं बनाए जाने का मामला संज्ञान में आया है। जिस पर पेट्रोल पंप संचालक को सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अवधनारायण पांडेय, थानाध्यक्ष जखौरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें