फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला तीन दिन से लापता ग्रामीण का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिरधा पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत ग्राम सतरवांस में टीला के खेत में तीन दिन से लापता एक ग्रामीण का शव पेड़ पर लटका मिला। जानकारी मिलने पर बिरधा चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बिरधा चौकी के ग्राम सतरवांस निवासी मोहन परिहार (45) पुत्र रामदीन परिहार बीते तीन दिन पहले 28 अगस्त को खेत पर मूंग की फसल कटवाने के लिए गया था। शाम को पांच बजे काम करने वाले मजदूर तो अपने घर लौट गए, लेकिन मोहन देर शाम तक घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी खेत पर और आसपास के गांव व रिश्तेदारी में खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। जब उसके मिलने की आस खत्म हो गई तो परिजनों ने बीते रोज 30 अगस्त को सुबह बिरधा चौकी पुलिस को उसकी गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद 30 अगस्त को ही उसका भाई मोहन जब टीला वाले खेत पर पहुंचा तो वहां मोहन का शव आम के पेड़ पर तौलिया से फांसी के फंदे पर लटकता दिखाई दिया, जिसके बाद उसने अन्य परिजनों एवं पुलिस को जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र अरविंद परिहार ने बताया कि उसके पिता का शव आम के पेड़ पर लटकता मिला, लेकिन वह शर्ट एवं बनियान नहीं पहने थे। सिर्फ वह पैंट पहने थे। उनके जूता भी वहां आसपास नहीं मिले हैं। उसने बताया कि मृतक के दो लड़के व दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें