सौजना। विकासखंड महरौनी अंतर्गत ग्राम जमुंझिर निवासी आनंद वैद्य का अग्निवीर में बीडीई पद पर चयन हुआ है।
बुधवार को वह ट्रेनिंग के लिए नागपुर (महाराष्ट्र) के लिए रवाना हुआ। ट्रेनिंग के लिए रवाना होने से पहले आनंद कस्बा के बगाज माता मंदिर,हनुमानगढ़ी मंदिर सहित अपने कुल देवी देवताओं के मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया।
परिजनों ने उसका तिलक लगा मिठाई खिलाकर घर से रवाना किया तो ग्रामीणों ने डीजे पर देश भक्ति गीतों के साथ उसका जगह-जगह फूलमाला पहना व तिलक लगाकर उसका स्वागत किया। संवाद