फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, उपकेंद्र पहुंचकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जखौरा। कस्बे समेत 33 केवी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। रविवार को बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण छिपाईं की ग्राम प्रधान-प्रशासक नीलमणि बुंदेला के साथ जखौरा स्थित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब चार माह से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बदहाल है। कस्बा जखौरा और आसपास के गांवों में प्रतिदिन महज सात से आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। कई बार दो से तीन दिन तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। इससे ग्रामीणों को गर्मी और उमस के बीच परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बकाया बिल वाले गांवों की आपूर्ति रोकने का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग की ओर से बकाया बिल वाले गांवों की बिजली आपूर्ति चालू नहीं किए जाने की बात कही जाती है। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र के करीब 50 फीसदी उपभोक्ता समय से बिजली बिल जमा कर रहे हैं। इसके बावजूद सामूहिक रूप से गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित की जा रही है। ग्राम प्रधान-प्रशासक नीलमणि बुंदेला ने अधिकारियों के समक्ष ग्रामीणों की समस्या रखते हुए नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें