फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से ठीक होकर सुबह घर लौटा, दोपहर को हालत बिगड़ने से मौत

विज्ञापन
hospital - फोटो : hospital
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम सैमरा भावनगर (बड़ा) निवासी एक ग्रामीण पांच दिन पहले ट्रैक्टर पलटने से घायल हो गया, जिसे चिकित्सकों ने ग्वालियर रेफर किया था। बुधवार को सुबह घर लौटने पर दोपहर में अचानक उसकी हालत बिगड़ने से वह अचेत हो गया और जिला अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। थाना बार के ग्राम सैमरा भावनगर निवासी शीलचंद्र (37) पुत्र कोमल सिंह लोधी बीते नौ अक्टूबर को गल्ला बेचने के लिए ट्रैक्टर ट्राली से गल्ला मंडी जा रहे थे। अभी वह ग्राम रजवारा के पास ही पहुंचे थे कि उनका ट्रैक्टर पलटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस पर उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया, वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे ग्वालियर उपचार को ले गए। जहां से ठीक होने के बाद बीते रोज मंगलवार को सुबह घर लौट आए। इसके बाद दोपहर में करीब तीन बजे उसे बेचैनी सी हुई और अचानक से वह बेसुध हो गया। इसके बाद परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल उपचार को ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। मृतक के रिश्तेदार ग्राम तुरका निवासी बलवीर सिंह ने बताया कि मृतक शीलचंद का एक पुत्र व एक पुुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें