फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: किशोरी के अपहरण का प्रयास कर रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल जाते समय रास्ते में रोककर बना रहा था दबाव, साथ न चलने पर पिता को गोली मारने की दे रहा था धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिरधा। स्कूल जाते समय किशोरी को रास्ते से अपहरण का प्रयास करने वाले युवक को गांव के लोगों ने पकड़ लिया। उसे चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी से बचने के लिए किशोरी ने शोर मचाया था। पुलिस ने युवक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की है।
कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी मंगलवार की सुबह घर से स्कूल जा रही थी। अभी वह रास्ते में थी, तभी युवक ने उसे डराया-धमकाया और अपने साथ भगा ले जाने का प्रयास करने लगा। इस बीच किशोरी जोर-जोर से चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्रित हो गए और युवक को पकड़ लिया। युवक को बिरधा चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। युवक ने अपना नाम अरशद निवासी कस्बा महरौनी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी ने भी बताया कि जब वह महरौनी में अपने रिश्तेदार के यहां थी तो वह उसे अक्सर परेशान करता था। उसके पिता को जान से मारने की धमकी दे रहा था। पीड़ित किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री अपने रिश्तेदार के यहां कस्बा महरौनी गई थी। यहां उसकी पहचान अरशद नाम के लड़के से हुई थी। इसके बाद अरशद उसकी पुत्री को परेशान करने लगा था। पकड़े गए युवक के पास आधार कार्ड के अलावा कुछ और चीजें मिलीं। इसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें