फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ग्रामीणों ने पकड़ा 19.12 क्विंटल मसूर का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बार/ललितपुर। थाना बार के ग्राम बस्तगुवां में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने सरकारी बीज के शक में पिकअप में भरी 19.12 क्विंटल मसूर पकड़कर कृषि विभाग के सुपुर्द कर दी। अधिकारियों ने मसूर को जब्त कर गोदाम में रखवा दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम बस्तगुवां में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे गांव के ग्रामीणों ने 19.12 क्विंटल मसूर से लदी पिकअप को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि मसूर का बीज सरकारी बीज गोदाम का है। ग्रामीणों का कहना है कि बीज को विभागीय कर्मचारी और गांव के ही एक व्यक्ति की मिलीभगत से बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। बीज को पिकअप से उतरवाकर जिला पंचायत सदस्य फूल सिंह यादव के दरवाजे पर रखवा दिया। बीडीओ अतिरंजन सिंह और थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। फिर बीडीओ ने सहायक कृषि अधिकारी प्रिंस जैन एवं बीज गोदाम प्रभारी गिरिजेश कुशवाहा को बीज सौंप दिया।
विज्ञापन

मैं मौके पर गया था। प्रकरण की जांच की जाएगी। कार्रवाई भी की जाएगी।
राजीव भारती, जिला कृषि अधिकारी राजीव भारती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें