फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में सड़क किनारे पड़ा मिला ग्रामीण का शव

विज्ञापन
ded body - फोटो : ded body
विज्ञापन
ललितपुर। थाना पाली के अंतर्गत कस्बा पाली में खेतों में एक ग्रामीण का शव सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कस्बा पाली निवासी चाऊं (45) पुत्र कड़ोरे सहरिया ग्राम रजौरा में एक खेत की रखवाली का काम करता था। खेत में जब वह काफी देर तक दिखाई नहीं दिया तो उसकी मां श्यामा ने उसे आसपास देखा तो उसका पुत्र चाऊं सड़क किनारे की ओर बेसुध अवस्था में पड़ा था। जिस पर उसने अन्य ग्रामीणों की मदद से पाली के अस्पताल में उपचार को ले गए, लेकिन अस्पताल में परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां श्यामा ने बताया कि मृतक उनका इकलौता पुत्र था और मृतक की पांच पुत्रियां एवं एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें