ललितपुर। सप्ताह में किए बेहतर काम के लिए इस सप्ताह पीआरवी की टीम के चार कर्मचारियों को कॉप ऑफ द वीक के लिए चुना गया और पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने इसके लिए पीआरवी की टीम को काप ऑफ द वीक का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बताया कि माह सितंबर के प्रथम सप्ताह में पीआरवी 2588 को बीते सप्ताह में सूचना मिली थी कि एक महिला द्वारा जहर खा लिया है। इसकी सूचना मिलने पर महिला की जान बचाने के उद्देश्य से टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जिससे समय से पहुंचने पर उसकी जान बच गई। ऐसे ही एक मामले एक युवक द्वारा फांसी लगाए जाने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम ने तत्काल पहुंचकर दरवाजा तोड़कर युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उसकी जान बचाई। इस प्रकार पूरी कर्तव्यनिष्ठा व मेहनत से कार्य करने पर पीआरवी की उक्त टीम में तैनात हैड कांस्टेबिल सुशील पांडे, आरक्षी ध्रुव सिंह, आरक्षी चालक दुर्गेश कुमार एवं महिला आरक्षी निधि गुप्ता को कॉप ऑफ द वीक के लिए चुना गया।