फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में खेत में मिला ग्रामीण का शव

Mon, 05 Oct 2026 02:02 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम बारौद निवासी 58 वर्षीय फुंदी खेत पर संदिग्ध अवस्था में मृत मिले। परिजनों ने शरीर और गले में चोट होने की बात कहते हुए जमीनी विवाद को लेकर गांव के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई बालचंद ने बताया कि शनिवार को उसका भाई फुंदी खेत पर गया था। लेकिन रात तक वह घर लौटकर नहीं आया। जिसकी खोजबीन की, लेकिन रात को पता नहीं चला। रविवार की सुबह पुन: खोजने के लिए खेत पर पहुंचे तो यहां उसका भाई खेत में मृतावस्था में पड़ा हुआ था। मृतक के भाई ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब उसके भाई का शव खेत में मिला तो उसके मुंह में मिट्टी लगी थी, गले में सूजन थी और शरीर पर चोटें थी। बालचंद ने यह भी आरोप लगाया कि गांव का एक परिवार उसके भाई की छह एकड़ जमीन को हथियाना चाहता है। लेकिन उसका भाई इसके लिए तैयार नहीं था। इसको लेकर दो से तीन बार विवाद भी हो चुका था। हाल ही में करीब एक सप्ताह पूर्व विपक्षियों ने उसके भाई से विवाद किया था। जिसकी शिकायत जाखलौन पुलिस से की थी और पुलिस ने कार्रवाई की थी। मृतक के परिजनों ने यह भी दावा किया कि जब वह लोग रविवार की सुबह फुंदी की खोजबीन करने के लिए खेत पर जा रहे थे तो वहां से विपक्षी परिवार के दो युवक आते दिखे थे। उसे शक है कि उक्त दोनों युवकों ने उसके भाई फुंदी की हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक तीन भाई-एक बहन में छोटा था और उसका पुत्र दिल्ली में मजदूरी करता है। घटना की सूचना मृतक के पुत्र को दे दी गई है। पोस्टमार्टम सूत्रों के मुताबिक शरीर पर चोट नहीं थी और न ही गले में सूजन थी। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें