फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अधिकारी पर लगाए वसूली के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जखौरा/ललितपुर। ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम विनेका, बरौदास्वामी, छिपाई निवासी ग्रामीणों ने 33 केवी उपकेंद्र स्थित एक अधिकारी पर वसूली करने के आरोप को लेकर उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कस्बा स्थित 33 केवी उपकेंद्र पर कर्मचारी ने मीटर की रीडिंग से अधिक बिल जारी कर दिया। इसकी शिकायत पीड़ितों ने तैनात उपकेंद्र के अधिकारी से की तो वह संशोधन के नाम पर रुपयों की मांगा। मना करने पर विभाग द्वारा नोटिस देकर मुकदमा की धमकी देकर उत्पीड़न किया जा रहा है। भय से ग्रामीणों ने करीब 50 हजार रुपये एकत्रित कर अधिकारी को दिए, लेकिन इसके बाद भी संशोधन नहीं किया। इसके बाद जब ग्रामीण ग्राम बरौदा स्वामी निवासी हरभजन, कस्बा जखौरा निवासी हरजू, ग्राम बरौदा निवासी भागचंद, मुलायम समेत कई लोग अधिकारी के पास पहुंचे और बिल कम न होने का उलाहना दिया। इस पर अधिकारी द्वारा 20 दिनों से विनेका की विद्युत आपूर्ति काट दी गई है। ग्रामीणों ने मामले की जांच की मांग की है। ज्ञापन पर भगवान सिंह, सुनील कुमार, राधाकांत नायक, पहलवान, बृजभान, राजा झा, भरत रजक, संजय कुमार, अजय कुमार, अमित, सुंदर, राजेंद्र, कृपालसिंह, रामसहाय, ताराचंद, राघवेंद्र समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें