फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फसल की रखवाली करने गया ग्रामीण खेत पर मिला अचेत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। फसल की रखवाली करने के लिए गया 42 वर्षीय मूलचंद निवासी ग्राम चढ़रऊ कोतवाली महरौनी खेत पर अचेतावस्था में मिला। परिजन ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के दामाद मनोज कुमार ने बताया कि मूलचंद बृहस्पतिवार की सुबह 8 बजे अपने मूंग के खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। दोपहर करीब 3 बजे तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन खेत पर पहुंचे। यहां मूलचंद अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। दामाद ने बीमारी के मौत से होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली महरौनी प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें