फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ससुराल में रह रहे ग्रामीण ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ससुराल में रह रहे ग्रामीण ने फंदे से लटक कर जान दे दी। उसका शव बाड़े में रस्सी से लटकता मिला। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
विज्ञापन

अपनी ससुराल कस्बा बिरधा में डेढ़ वर्ष से रह रहे महेंद्र (35) निवासी नरयावली मध्य प्रदेश का शव मंगलवार रात रस्सी से लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि चंदा के पति इमरत की 5-6 वर्ष पूर्व करंट से मौत हो जाने के बाद डेढ़ वर्ष पूर्व महेंद्र ने चंदा से शादी की थी। शादी के बाद महेंद्र कस्बा बिरधा में ही रहने लगा था और चंदा के नाम छह एकड़ जमीन पर खेती किसानी कर रहा था। मंगलवार रात को जब चंदा घर के पास बने मवेशियों को बांधने वाले बाड़े में गई तो यहां महेंद्र का शव लटकता मिला। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए थे। सीओ सदर अभय नारायण ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें