फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दुर्घटना में घायल हुए ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पांच माह पूर्व घटवार-पाली मार्ग पर ग्राम सुरऊआ के पास कार की टक्कर से घायल हुए 45 वर्षीय रमलू निवासी ग्राम बजरंगगढ थाना पाली की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक के साले संतोष ने बताया कि करीब पांच माह पूर्व उसका बहनोई रमलू ग्राम रजवारा अपनी बाइक से जा रहा था। अभी वह घटवार-पाली मार्ग पर ग्राम सुरऊआ के पास कार ने उसे टक्कर मार दी थी। जिससे रमलू गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका इलाज झांसी, भोपाल में कराया था। करीब आठ दिन पूर्व रमलू को लेकर वह लोग झांसी से घर आ गए थे। बृहस्पतिवार की दोपहर को रमलू की अचानक से हालत बिगड़ी और मौत हो गई। थाना पाली प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें