फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो की टक्कर से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना महरौनी के ग्राम छपरट में सड़क पर पैदल जा रहे एक ग्रामीण को पीछे से आ रही एक ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ग्रामीण की झांसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन उसके शव को ललितपुर ले आए। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना महरौनी के ग्राम छपरट निवासी हरप्रसाद पुत्र रमजू शनिवार की रात को लगभग आठ बजे गांव में ही दूसरे मोहल्ला नई बस्ती में सड़क के रास्ते पैदल जा रहा था। इसी दौरान महरौनी की ओर से आ रही एक ऑटो ने उसे पीछे से टक्कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख आसपास के ग्रामीणों ने हरप्रसाद को तत्काल उठाया और परिजनों को बुलाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया और झांसी में उपचार के दौरान हरप्रसाद की मौत हो गई। जिस पर परिजन उसके शव को ललितपुर वापस जिला अस्पताल ले आए, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे विशाल ने बताया कि मृतक के तीन बेटे व दो बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें