फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरने से ग्रामीण की मौत्

विज्ञापन
well.jpeg - फोटो : well.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत कस्बा बांसी में रविवार की शाम को कुआं से पानी भरने के दौरान फिसलकर गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर बांसी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बा बांसी निवासी सुरेश कुशवाहा (45) पुत्र बाबू कुशवाहा रविवार की शाम लगभग पांच बजे कस्बा में ही कुएं से पानी भरने के लिए गया था। कुएं से पानी भरते समय अचानक से उसका पैर फिसल गया और वह सीधा कुएं में जा गिरा। यह देख आसपास के ग्रामीणों ने उसे बचाने के लिए रस्सा फेंके और उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह डूब चुका था। जानकारी मिलने पर बांसी चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें