फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर तार टूटने से तीन दिनों से गुल है बत्ती, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
ग्राम पठा में स्टैंड के पास रोड पर टूटा पड़ा तार - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। महरौनी तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पठा में बिजली की समस्या गंभीर होती जा रही है। शनिवार को दो बिजली के खंभे टूट जाने के कारण गांव की बिजली आपूर्ति तीन दिन से पूरी तरह ठप है। इससे ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पठा में जर्जर विद्युत लाइन के कारण आए दिन तार टूटकर गिरते रहते हैं, साथ ही गांव की विद्युत आपूर्ति भी बाधित रहती है। पठा गांव में करीब 50 घंटे से बिजली नहीं मिल पाने के कारण ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के चलते गांव वालों को अंधकार में रहना पड़ रहा है। गांव से निकली विद्युत लाइनें करीब तीन दशक पुरानी हो चुकी हैं, जिससे आए दिन तार टूट जाते हैं और गांव की बिजली गुल हो जाती है। गर्मी में भी ग्रामीण परेशान हो रहे हैं और अंधेरे और गर्मी में रात में जागकर जीवन यापन कर रहे हैं। गांव में आए दिन हादसे होते रहते हैं। एलटी लाइन के जर्जर हो चुके तार में फाल्ट हो रहे और टूट रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। गांव में रहने वाले पंकज बिदुआ ने कहा कि तीन दिन से बिजली पूर्णत: गुल है। संपूर्ण क्षेत्रवासियों ने निर्णय लिया है कि बुधवार को ललितपुर में राज्यमंत्री और जिला प्रशासन के समक्ष समस्या को रखेंगे। बिजली विभाग में शांति प्रदर्शन करने की रणनीति भी है।
जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर
पठा गांव में एकमात्र ट्रांसफार्मर जमीन पर रखा हुआ है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जर्जर तार महरौनी - नाराहट रोड के ऊपर से निकले हुए हैं। इससे कई हादसे होते- होते बचे। इस भीषण गर्मी में बिजली का नहीं आना परेशानी का कारण बना हुआ है। कभी तार टूटना तो कभी ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

सिलावन फीडर से कई गांव जुड़े हैं और उसी से पठा लाइन जुड़ी है। इसके तार जर्जर हालत में है। इन्हें बदलवाने के लिए कई बार ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन कोई गंभीरता नहीं लेता। अभी तीन दिन से गांव की लाइट नहीं है।
- संदीप उपाध्याय
आए दिन फाल्ट की समस्या हो रही है। लाइन जर्जर हालत में है, सुधार की आवश्यकता है। महरौनी से लक्ष्मणपुर तक आई विद्युत लाइन को पठा की तरफ जोड़ दिया जाए तो इस समस्या से निजात मिल सकती है।
- राहुल उपाध्याय
तीन दिन से गांव में बिजली नहीं है, पूरा गांव अंधकार में है। आए दिन लाइट की समस्या बनी रहती है। इस महीने सबसे ज्यादा लाइट ने परेशान किया है। तीन दिनों से अंधेरे में रह रहे हैं। - किशोरी विश्वकर्मा
गांव का हाल है कि तीन- तीन दिन के लिए बिजली गुल रहती है और विभाग ध्यान नहीं देता। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। - फिरोज खान
गांव में तीन दिन से बिजली नहीं है। अब बुधवार को ललितपुर में राज्यमंत्री और जिला प्रशासन के समक्ष इस समस्या को रखेंगे।
- पंकज बिदुआ
छपरट और ग्राम पठा के बीच में शनिवार को दो विद्युत खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे पठा गांव की आपूर्ति बाधित रही है। मरम्मत हो रही है जल्द ही सप्लाई सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन

- सौरभ पटैरिया, विद्युत उपखंड अधिकारी महरौनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें